मोहनिया: समेकित चेकपोस्ट पर दो ट्रकों की टक्कर, एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त, वाहनों का परिचालन बाधित
Mohania, Kaimur | Apr 13, 2026 मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर सोमवार सुबह आगे जा रही ट्रक में पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि चालक को हल्की चोट आई इस दौरान कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन बाधित रहा लेकिन फिर पुनः शुरू हुआ,थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने सोमवार दोपहर 2:30PM बजे कहा ट्रक को साइड कराया जा रहा है।