जबलपुर: गोहलपुर ई-रिक्शा से 40 हजार की 4 बैटरियां चोरी, पुलिस तलाश में जुटी, पीड़ित ने रातभर घर के पास खड़ी की थी गाड़ी
जबलपुर: गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने खड़ी ई-रिक्शा को निशाना बनाते हुए उसकी 4 बैटरियां चोरी कर लीं। बैटरियों की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी गोहलपुर रितेश पांडे ने बताया कि मनीष साहू उम्र 26 वर्ष निवासी रद्दी चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।