झुंझुनू: पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई, दिलवाई गई शपथ
झुंझुनू कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बुधवार सुबह 11: बजे के आसपास पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की, जिला कलेक्टर ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन की शपथ भी दिलवाई और शासन को अधिक पारदर्शी और सहभागी जनकल्याण केंद्रित और जवाब दे बनाने के लिए निर्देश भी दिए हैं