गुमला: रामनवमी को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक संपन्न, जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारी
Gumla, Gumla | Mar 23, 2026 गुमला में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल पूजा समिति द्वारा सोमवार शाम 7:00 बड़ा दुर्गा मंदिर प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने की, जिसमें मंडल के संरक्षक पदाधिकारियों के साथ 31 पूजा समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए।