भीषण गर्मी और जंगलों में पानी-भोजन की कमी ने वन्य प्राणियों को शहरों की ओर रुख करने पर मजबूर कर दिया है। मंगलवार दोपहर सेंगांव के मुख्य बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बंदरों का एक बड़ा झुंड सीधे एक फल दुकान में जा घुसा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बंदर बड़े आराम से दुकान के अंदर बैठकर फलों का आनंद लेते दिख रहे हैं।