बिदुपुर के चक सिकंदर रेलवे स्टेशन परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी बैंक बाबू की 45वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके पुत्र, प्रधानाध्यापक ब्रजकिशोर सिंह सहित जिले के कई श्रेष्ठ समाजसेवी, राष्ट्र चिंतक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।