अलवर: भाजपा का मेनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा, पैसों का कर रहे दुरुपयोग: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
Alwar, Alwar | Apr 15, 2024 अलवर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार को अलवर आए अलवर से कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी ललित यादव के समर्थन में प्रियंका गांधी के साथ रोड शो में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा का मेनिफेस्टो झूठ का पुलिंदा है। बीजेपी का मेनिफेस्टो नहीं यह खानापूर्ति है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जमकर पैसा खर्च कर रही है।