सोलन: NH-5 पर पुलिस लाइन के समीप एक्सीडेंट का कारण बने डिवाइडर को हटाया गया, SP सोलन के पत्र पर हुई कार्रवाई
Solan, Solan | Sep 27, 2025 चंडीगढ़ शिमला नेशनल हाईवे 5 पर पुलिस लाइन के समीप काफी समय से डिवाइडर एक्सीडेंट का कारण बना हुआ था जिसको लेकर एसपी सोलन ने भी पत्र लिखकर NHAI को इस बारे में अवगत करवाया था जिसके बाद अब इस पर कार्रवाई हुई है और अब इस डिवाइडर को हटाया जा रहा है। मोड़ के साथ ही यह डिवाइडर शुरू हो जाता था ऐसे में लगातार यहां पर एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे थे।