सोलन: सोलन जौनाजी सड़क पर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान, पुलिस कर रही जांच
Solan, Solan | Sep 27, 2025 सोलन के जौनाजी रोड पर एक सड़क हादसा पेश आया है जहां पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से तकरीबन 100 से 150 फीट नीचे गहरी खाई में जाकर जा गिरा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। इस घटना में चालक को हल्की चोटें जरूर आई है घटना किन कारणों से पेश आई है इसको लेकर जांच की जा रही है।