अंबाह: “जल है तो कल है”: सीएम राइज स्कूल अंबाह में जल संरक्षण का संदेश, सेमिनार में दिलाई शपथ
Ambah, Morena | May 18, 2026 “जल बचाओ, भविष्य संवारो”: अंबाह में गूंजा जल संरक्षण का संदेश अंबाह के सीएम राइज स्कूल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित सेमिनार में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल स्रोतों की सुरक्षा पर जागरूकता फैलाई गई। वक्ताओं ने जल बचाने की अपील की। साथ ही पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का संदेश देते हुए सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।