मेजा क्षेत्र आंधी गाँव में स्थित श्रीमती रेशमा बालिका इंटरकॉलेज में आज सोमवार सुबह समय 11:00 बजे के आसपास गणतंत्र दिवस के अवसर पर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई।जिसके बाद विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।