लोहरदगा: लोहरदगा से बॉक्साइट ले जा रहे ट्रक में लगी आग, टला बड़ा हादसा: ट्रक ऑनर एसोसिएशन अध्यक्ष ने जताया दुख
रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर नावाडीह के सामने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बॉक्साइट लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई थी। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पीसीआर वाहन की पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रक में बॉक्साइट लदा हुआ था, जो लोहरदगा से हिंडाल्को प्लांट की ओर जा रहा था। इसी