तिल्दा: तिल्दा के साथ ही प्रदेश में चावल पहली बार हुआ इतना महंगा, 12 रुपए तक बढ़े सामान्य चावल के दाम,अब 52 किलो, दाल भी महंगी।
Tilda, Raipur | May 13, 2024 छत्तीसगढ़ में धान की कीमत बढ़ने की वजह से खुले बाजार में चावल महंगा होता जा रहा है। दिसंबर तक सामान्य चावल की कीमत 50 रुपए किलो से कम थी, लेकिन जनवरी 2024 से चावल की कीमत बढ़ती ही जा रही है। मिडिल क्लास परिवारों में उपयोग में आने वाला कोई भी चावल अब 50।रुपए किलो से कम नहीं है।