सफीपुर: उन्नाव में बारिश से गेहूं की फसल को हुआ नुकसान, आधे घंटे की बारिश में ओले गिरे, तापमान में आई गिरावट
Safipur, Unnao | Apr 29, 2026 उन्नाव के मियागंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर 3 बजे मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में कटी और बंधी फसल भीग गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। हालांकि, इस बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है। बारिश के बाद तापमान में ग