डलमऊ: अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद उल अजहा की नमाज, मांगी गई अमन-चैन की दुआ
डलमऊ कस्बे के चौरासी मोहल्ला स्थित ईदगाह में हाफिज मुजफ्फर ने बृहस्पतिवार को समय लगभग 7:00 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज बाद हाफिज मुजफ्फर के साथ-साथ नमाज पढ़ रहे सभी लोगों ने हाथ उठाकर देश के लिए अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।