संझौली: नोनहर काली मंदिर परिसर में आयोजित शत् चंडी महायज्ञ अरणी मंथन के साथ शुरू हुआ
बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर में स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को 12 बजे अरणी मंथन और वैदिक पूजा के साथ यज्ञ प्रारंभ हो गया। वैदिक अनुष्ठान का शुभारंभ ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अरणी मंथन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जैसे ही लकड़ी के घर्षण से अग्नि देव प्रकट हुए पूरा