दुधि: हिंडालको पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक कार से टकराई, दो युवक गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर
सोनभद्र के रेणुकूट हिंडालको पेट्रोल पंप के सामने रविवार शाम लगभग पांच बजे तेज रफ्तार बाइक और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान 20 वर्षीय संजय कुमार पुत्र प्रेमलाल, तथा 21 वर्षीय पप्पू पुत्र नेहरू दोनों निवासी वार्ड नंबर-1, रेलवे स्टेशन, रेणुकूट के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों युवक एक होटल में कार्य करते हैं ।