आमस: 3042 लीटर शराब तस्करी मामले में राजस्थान के दो आरोपी भेजे गए जेल यू
आमस पुलिस ने कंटेनर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में वाहन चालक महेंद्र कुमार और उप चालक टिकमा राम शामिल हैं। दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने बुधवार को कंटेनर से इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 344 कार्टन यानी कुल 3042 लीटर शराब बरामद की थी। था