पूरनपुर: अवैध रूप से सुड़कुआ तालाब पाटने की भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत, बरसात में हो सकती है जलभराव की समस्या
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव भैंसासुर निवासी भाजपा नेता हरीबाबू पासवान ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि पूरनपुर सुड़कुआ तालाब में अवैध रूप से मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा है। पहले कई बार शिकायत की गई। जांच में आरोप सही पाए गए लेकिन गोलमाल के चलते कब्जा नहीं हटवाया गया। हाईवे के उत्तर दिशा में तालाब अवैध रूप से पाट कर उसका अस्तित्व खत्म कर दिया है।