मेरठ: रेलवे रोड थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, थाने में दर्ज की गई गुमशुदगी
Meerut, Meerut | Jul 20, 2025 मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मेहताब सिनेमा हॉल के पास का रहने वाला अब्दुल्ला नाम का 14 वर्षीय किशोर बीती 15 तारीख से लापता है। परिजनों ने बताया कि मदरसे में मौलाना के डांटने के बाद अब्दुल्ला बिन बताए कहीं चला गया फिलहाल थाने में अब्दुल्ला के परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।