मेरठ: लालकुर्ती में कांवड़ शिविर में डीजे बंद कराने पर हंगामा, दरोगा की जेल भेजने की धमकी पर भड़के लोग
Meerut, Meerut | Jul 20, 2025 मेरठ के लालकुर्ती में शनिवार देर रात कांवड़ शिविर से डीजे हटाने को लेकर हंगामा हो गया। एक दरोगा ने शिविर संचालकों को जेल भेजने की धमकी दे दी। पुलिस के व्यवहार से गुस्साए शिविर संचालक ने सामान समेटना शुरू कर दिया। शिविर में मौजूद लोगों का आरोप था कि दिन निकलने से ही पुलिस उन्हें परेशान कर रही थी।