मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर 50 वर्षों से जारी शीतल जल सेवा बनी मिसाल, रामू भैया ने बढ़ाया स्काउट-गाइड का हौसला
मुरैना स्टेशन पर भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा पिछले 50 वर्षों से निःशुल्क शीतल जल सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है।भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के इस सेवा कार्य में हॉकी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू भैया भी शामिल हुए। उन्होंने सेवार्थियों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया और स्काउट-गाइड की सेवा भावना की सराहना की।