अकबरपुर: जगनपुर स्थित डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो मासूम सहित चार लोग घायल
रुरा थाना क्षेत्र के जगनपुर स्तिथ एक डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक में सवार दो मासूम सहित चार लोग घायल हो गए।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घायलों के नाम पंकज नायक, अनिता, शनि उम्र करीब 10 वर्ष, गौरी उम्र करीब 8 वर्ष है। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल रुरा भिजवाया गया।