मुरैना नगर: रामनगर में बाइक से निकला सांप, पकड़ते ही युवक को डसा,पत्थर से कुचलकर मारने के बाद बिगड़ी हालत, युवाओं ने कराया भर्ती।
मुरैना के रामनगर में बाइक से सांप निकलने पर हड़कंप मच गया। सांप पकड़ने पहुंचे नेमसिंह को उसने उंगली में डस लिया। युवक ने सांप को पत्थर से कुचलकर मार डाला, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और बेहोशी छाने लगी। अस्पताल जाने से इनकार करने पर प्रदीप माहौर, किंन्नू और अंशुल उसे बाइक से जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती किया।