चायल: महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में 1 नवंबर को वार्षिक दिवस समारोह, मुख्य न्यायाधीश गवई होंगे मुख्य अतिथि, हुआ निरीक्षण
मूरतगंज ब्लॉक के अंतर्गत महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज आलमचंद में 1 नवंबर को स्वर्गीय देवेंद्र नाथ की स्मृति में वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री भूषण रामकृष्ण गवई का आगमन होगा, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहेगे!