पीलीभीत: जरा के पास हाइवे पर डीसीएम चालक की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
पीलीभीत जनपद के जरा गांव के पास एक डीसीएम कंटेनर चालक के साथ सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें कुछ लोग हाईवे पर चालक को गाड़ी से उतारकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है कि डीसीएम चालक से पहले किसी वाहन का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वह भाग रहा था।