पीलीभीत: धनाराघाट शारदा नदी पर पेंटून पुल शुरू, चार पहिया वाहनों को एक हफ्ता करना होगा इंतजार
हजारा थाना क्षेत्र के धनाराघाट में शारदा नदी पर बनने वाले पेंटून पुल का आवागमन शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से पुल निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार सुबह आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार पेंटून पुल पर आवागमन बहाल किया गया है, लेकिन फिलहाल केवल दो पहिया वाहन ही पुल से गुजर सकेंगे।