मंदसौर: बाजखेड़ी फंटे पर हिट एंड रन, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
मंदसौर के बाजखेड़ी फंटे पर शुक्रवार रात अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार रामेश्वर राठौड़ (55) निवासी ग्राम सुठी को टक्कर मार दी,हादसे के बाद चालक फरार हो गया, गंभीर घायल रामेश्वर को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट आने से 8 टांके लगाए गए हैं,पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है,