हुज़ूर: भोपाल रेलवे स्टेशन पर ITBP जवान की कार ने चार लोगों को मारी टक्कर, सभी घायल
Huzur, Bhopal | Nov 4, 2025 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर जाने वाली सड़क पर एक कार चालक ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी घायल हुए और उन्हें अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि कार चला रहा आईटीबीपी का जवान दीपक उर्फ राजेंद्र नशे में था। वह अपने किसी गेस्ट को लेने स्टेशन पहुंचा था|