गोंडा: जिले में 6 ग्राम प्रधान सहित 73 पदों के लिए 19 फरवरी को होगा मतदान, 21 फरवरी को आएगा परिणाम
Gonda, Gonda | Feb 5, 2025 जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है,जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि जिले में कुल 73 पदों के लिए उपचुनाव होने हैं जिसमें 6 ग्राम प्रधान ,एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और 66 ग्राम पंचायत सदस्य शामिल है, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, आगामी 19 फरवरी को मतदान होगा और 21 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना करवाई जाएगी।