गोंडा: उपनिदेशक रेशम के साथ हुई 78 लाख की साइबर ठगी, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Gonda, Gonda | Feb 5, 2025 रेशम विभाग के उपनिदेशक रामानंद मल्ल के साथ 78 लाख रुपए की साइबर ठगी हुई है,पीड़ित की लिखित तहरीर के आधार पर साइबर थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,ASP पूर्वी मनोज रावत ने बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि साइबर ठगो ने 17 दिनो तक संपत्ति सत्यापन के नाम पर 78 लाख रुपए की ठगी की है, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है ।