शामली: वीवी इंटर कॉलेज पर भैंसे के बिदकने के कारण सड़क पर पलटी गन्ने से भरी बोगी, मार्ग हुआ अवरूद्ध
Shamli, Shamli | Feb 21, 2024 बुधवार की शाम को गांव लिलौन निवासी किसान विकेश भैंसा बोगी में गन्ना लादकर शामली शुगर मिल जा रहा था। इसी बीच वीवी इंटर कॉलेज रोड पर अचानक भैंसा बिदक गया और बोगी डिवाइडर पर चढ़ने के बाद सड़क पर पलट गई। इसके चलते मार्ग भी अवरूद्ध हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान किसान को भी हल्की चोट आई है। घटना के बाद मार्ग को खुलवाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।