शामली: कैराना लोकसभा से सपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद इकरा हसन ने कहा— जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करूंगी
Shamli, Shamli | Feb 21, 2024 समाजवादी पार्टी द्वारा कैराना लोकसभा से इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित किया गया। इससे उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। इकरा हसन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाने की कोशिश करेंगी। इकरा ने बताया कि वर्तमान में किसान महंगाई, महिला सुरक्षा, एजुकेशन आदि के मुद्दे अहम है।