बेरमो: JSSC प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर भाजपा ने बेरमो प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
Bermo, Bokaro | Mar 5, 2024 JSSC प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर राज्य के सभी प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसी के मद्देनजर, बेरमो प्रखंड कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया गया। संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे ने प्रश्न पत्र लीक मामला, भ्रष्टाचार एवं जन समस्याओं को लेकर अपनी बातें रखीं।