बिधनू के अरखईया गांव में 12 वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा मुस्कान ने फंदा लगाकर जान दे दी।भाई की दिमाग की नस फटने से इलाज के कारण पिता पर कर्ज हो गया था।तीन माह पूर्व फीस जमा न कर पाने के कारण मुस्कान और उसके दो छोटे भाइयों की पढ़ाई छूट गई थी जिसके बाद से वह अवसाद में थी।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6बजे बताया सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है।