चंदिया: वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से बदली महेश नामदेव की जिंदगी, कहा– प्रधानमंत्री का आभार
Chandia, Umaria | Jun 15, 2026 उमरिया जिले के जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत ग्राम कौड़िया निवासी महेश नामदेव को केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का लाभ मिल रहा है। वर्तमान में खलेसर में रहकर टेलरिंग का कार्य करने वाले महेश ने बताया कि अब उन्हें अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही आसानी से राशन मिल जाता है। पहले दूसरे स्थान पर रहने के कारण राशन लेने में परेशानी होती थी, लेकिन अब नहीं है