बालाघाट: पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने हार के लिए समाज को ठहराया जिम्मेदारः बालाघाट में कलार समाज के सम्मान समारोह संपन्न
बालाघार में रविवार को सर्ववर्गीय कलार समाज के प्रतिभावान सम्मान समारोह में पूर्व मंत्री और विधायक प्रदीप जायसवाल ने अपनी विधानसभा चुनाव हार के लिए समाज को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने मंच से कहा कि समाज के कुछ लोग मान जाते तो वह चुनाव जीत जाते और आज कैबिनेट मंत्री होते। जायसवाल ने आरोप लगाया कि उन्हें चुनाव जीतने और कैबिनेट मंत्री बनने से रोकने के लिए जिले से