भांडेर: कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से भड़के गल्ला व्यापारी, 30 मार्च से खरीदी बंद करने की चेतावनी
Bhander, Datia | Mar 27, 2026 कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गल्ला व्यापारी संघ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। संघ ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 30 मार्च से किसानों के माल की खरीदी पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।