कलेर: मलमास मेले में बच्चे का सोने का लॉकेट काटने वाली महिला गिरफ्तार
Kaler, Arwal | Jun 13, 2026 मधुश्रवा धाम मलमास मेले में शनिवार को एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटने के आरोप में महिला चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने महिला को संदिग्ध गतिविधि करते देख मौके पर ही दबोच लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान महिला के पास से चोरी किया गया लॉकेटमिला