गिरिडीह: पथलानवाडीह के पास कार-बाइक टक्कर में तीन घायल, एक बच्चे का पैर टूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी।
पचम्बा–जमुआ मुख्य मार्ग पर स्थित पथलानवाडीह के पास सोमवार शाम करीब चार बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक बच्चे का पैर टूट गया, जबकि दो अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार एक इनोवा कार रांची से जमुआ होते हुए गिरिडीह की ओर जा रही थी। इसी दौरान पथलानवाडीह के पास कार की टक्कर एक दोपहिया वाहन से हो गई।