केराकत: डोभी विकासखण्ड क्षेत्र के अमरौना और तराव गाँव में विधान सभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में PDA जन पंचायत चौपाल कार्यक्रम हुआ स
केराकत तहसील डोभी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत अमरौना और तराव गाँव में PDA जन पंचायत चौपाल कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में समापन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी ऋषि यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बौखला गई है। PDA जन पंचायत चौपाल की सफलता एवं जन-जन की भागीदारी से सरकार घबरा गई है।इसलिए इनको गांव-गांव की याद आ रही हैं।