मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में बेटे ने की पत्नी के डबल बेड पर बैठने से नाराज होकर बूढी मां का साथ मारपीट कर किया घायल
जयंतीपुर मंसूरी कॉलोनी निवासी जुबेदा पत्नी बशीर अहमद के साथ उनके बड़े बेटे मुज्जामिल ने पत्नी के डबल बेड पर बैठने पर नाराज होकर अपनी मां जुबेदा के साथ जमकर मारपीट कर घायल कर दिया है। जुबेदा ने बताया ऊपर घर में गर्मी ज्यादा लग रही थी जिसके चलते वह नीचे आकर के बड़ी बहू वारिशा के डबल बेड पर बैठ गई थी जिस को लेकर बड़ा बेटा नाराज हो गया और उसने मारपीट की है।