तिर्वा: हसेरन के चटोरापुर में इंटरलॉक सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Tirwa, Kannauj | Jul 26, 2026 हसेरन ब्लॉक की खिरिया ग्राम पंचायत के चटोरापुर गांव में निर्माणाधीन इंटरलॉक सड़क को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। साथ ही कार्य काफी समय से धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत है