कांके: रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर से आज निकलेगी रथ यात्रा, सीएम सहित कई नेता होंगे शामिल
Kanke, Ranchi | Jul 7, 2024 रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर से आज रथ यात्रा निकाली जाएंगी। शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी जायेंगे। रथ यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, रांची सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय शामिल होंगे।