लोहरदगा: चुनावी वादे हवा-हवाई! लोहरदगा की धोबी गली में नाली का गंदा पानी सड़क पर, नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग।
लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 स्थित धोबी गली में विकास के दावों की पोल सड़क पर बहते नालियों के गंदे पानी ने खोल दी है। बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे धरातल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया तो तस्वीर बेहद चिंताजनक मिली। गली की सड़क पर नालियों का गंदा पानी लगातार बह रहा था। राहगीर गंदे पानी और कीचड़ के बीच आवाजाही करने को मजबूर दिखे