मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के चंदला क्षेत्र में छठी बम्होरी और बछौन तिराहा के बीच बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दो महिलाएं और एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए चंदला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।