मैहर: मैहर में बदला मौसम का मिजाज, चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत।
जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज हवा चली और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन शाम के वक्त चिपचिपी गर्मी से लोग हुए परेशान।