उदाकिशुनगंज प्रखंड के लश्करी पंचायत में लगभग 276 एकड़ जमीन बियाड़ा को हस्तांतरित करने के उद्देश्य से लश्करी पंचायत में अधिग्रहण करने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिली। इसके बाद लोग आग बबूला हो गए। बैठक आयोजित कर अधिकारियों से न्याय की मांग की अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन और उसके बाद आत्मदाह की चेतावनी दी। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।