जमालपुर: सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, जिलेभर से 1488 आवेदन प्राप्त; 30 दिनों में होगा समाधान
बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के तहत जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर का इस माह का पहला आयोजन मंगलवार को जिले के सभी नौ प्रखंडों में किया गया। जमालपुर प्रखंड की इंद्ररूख पूर्वी पंचायत में आयोजित शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने दीप