कुटुंबा: रिसियप के गंम्हरिया गांव में अवैध शराब भट्ठी का उद्भेदन, बधार से भारी मात्रा में स्पिरिट, शराब और पैकिंग सामग्री बरामद
रिसियप थाना की पुलिस ने थानाक्षेत्र के कदोखरी टोले गंम्हरिया गांव के बधार से भारी मात्रा में स्पिरिट, देशी शराब और शराब पैकिंग सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजीत राम के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार द्वारा बुधवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर की गई।